भोपाल: राज्य सरकार ने जंगल महकमे के पीसीसीएफ 4 शीर्ष पद बढ़ाने पर सहमति दे दी है. कैबिनेट की मुहर लगने के बाद 88 बैच के आईएफएस अधिकारी पीसीसीएफ के पद पर प्रमोट हो जाएंगे. 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद  की बैठक हुई. बैठक में तमाम महत्वपूर्ण निर्णय के साथ ही वन विभाग में पीसीसीएफ के 4 पद बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया. ये पद संबंधित आईएफएस अफसर की सेवानिवृत्ति के बाद पता समाप्त हो जाएंगे. वन विभाग में प्रस्ताव जाने से पहले केंद्रीय कार्मिक विभाग से प्रधान मुख्य वन संरक्षक के 4 पद बढ़ाने के लिए अस्थाई तौर पर सहमति ली थी.

यहां यह उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कार्मिक विभाग ने पीसीसीएफ के चार पद अस्थाई रूप से बढ़ाने की सहमति देते हुए कैडर रिव्यू  का प्रस्ताव वापस कर दिया है. अब जंगल महकमा नए सिरे से कैडर प्रस्ताव तैयार करेगा, उसके बाद उसे डीओपीटी को  भेजेगा. नए केडर प्रस्ताव में एपीसीसीएफ, सीसीएफ और सिर्फ के वर्तमान पदों में कटौती की जाएगी. जबकि डीएफओ के पद बढ़ाए जाएंगे.

इन्हे मिलेगा लाभ-

88 बैच के 6 आईएफएस अधिकारी है. इनमें से दो अधिकारी कमलेश चतुर्वेदी और विजय कुमार अंबाडे प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में पदस्थ है. इसी बेच के  राकेश कुमार यादव, अमिताभ अग्निहोत्री, प्रमोद कुमार सिंह और राकेश श्रीवास्तव प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर प्रमोट होने के लिए रास्ता साफ हो गया है.

कैबिनेट के निर्णय के बाद राकेश कुमार यादव को पीसीसीएफ के पद पर पदोन्नति के बाद प्रशासन एक में ही पदस्थ किए जाने का प्रस्ताव है. इसी प्रकार एसएफआरआई जबलपुर में पदस्थ अमिताभ अग्निहोत्री को भी पीसीसीएफ के पद पर पदोन्नति के बाद वही पदस्थ किया जा सकता है.

जबकि एपीसीसीएफ प्रमोद कुमार सिंह और रमेश कुमार श्रीवास्तव को प्रमोशन के बाद नई पदस्थापना होना तय है. कैडर रिव्यू प्रस्ताव में वन विभाग ने पीसीसीएफ के पद बढ़ाने के लिए पीसीसीएफ आईटी और पीसीसीएफ एचआरडी बनाने की मांग की थी. यानी पीके सिंह और आरके श्रीवास्तव आईटी अथवा एचआरडी में पदस्थ किया जा सकता है.