नर्मदापुरम/ इटारसी। शादी के कार्यक्रम के लिए खरीदी करने कार से बैतूल से भोपाल जाने के लिए निकले दो युवको की कार इटारसी के नजदीक एक बस टकरा गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि यह घटना धन्यवाद तिराहे और बागदेव की बीच के मोड़ की है। सूत्रों के अनुसार बैतूल जिले के पाढर निवासी दो युवक रोहित राठौर 25 वर्ष और भावेश राठौर 23 वर्ष अपनी कार से भोपाल शादी के लिए खरीदारी करने निकले थे तभी बागदेव के आगे मोड़ पर तेजी से बैतूल की तरफ जा रही बस से उनकी कार की टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोहित राठौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि भावेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार सवार दोनो युवक अपने रिश्तेदारी में होने वाली शादी की खरीदी करने कार क्रमांक एमपी 48-सीए 0204 से भोपाल जा रहे थे।तभी दोपहर करीब 1 बजे के करीब यह सडक दुर्घटना हो गई। भोपाल- बालाघाट बस क्रमांक टीएन 30 बीके 4466 से टक्कर होना बताया जा रहा है। कार ड्राइव कर रहे रोहित राठौर की मौके पर ही मौत हो गयी। बस चालक को पुलिस केसला थाने ले गयी है। गंभीर रूप से घायल युवक भावेश राठौर को होशंगाबाद के नर्मदा अपना अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहा उसका उपचार जारी