भोपाल। राज्य सरकार ने दो भ्रष्ट जिला आबकारी अधिकारियों की सम्पत्ति राजसात करने के लिये इनके मामले विशेष न्यायालय को सौंप दिये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, जिला आबकारी अधिकारी धार श्रीमती शबीना खान ने अपने पति हनीफ खान (सचिव ग्राम पंचायत बड़ी बेकल गांव तहसील सोण्डवा जिला अलीराजपुर) के साथ मिलकर भ्रष्ट साधनों का उपयोग कर ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति अर्जित की है तथा इन पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज है। इसी प्रकार का कृत्य जिला आबकारी अधिकारी धार पराक्रम सिंह चंद्रावत ने अपनी पत्नी श्रीमती विभावरी कुमारी के साथ मिलकर किया।
🏏 खेल
दो भ्रष्ट जिला आबकारी अधिकारियों की सम्पत्ति राजसात करने मामला विशेष न्यायालय को सौंपा
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, जिला आबकारी अधिकारी धार श्रीमती शबीना खान ने अपने पति हनीफ खान (सचिव ग्राम पंचायत बड़ी बेकल गांव तहसील सोण्डवा जिला अलीराजपुर) के साथ मिलकर भ्रष्ट साधनों का उपयोग कर ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति अर्जित की है