खाद्य अधिकारी अश्विनी नायक की अवैध सम्पत्ति राजसात करने विशेष न्यायालय में चलेगा केस


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

इस केस को चलाने की मंजूरी राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने दे दी है।

भोपाल। कलेक्टर खण्डवा की खाद्य शाखा में पदस्थ रहे तत्कालीन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अश्विनी नायक की अवैध सम्पत्ति राजसात करने अब उसके खिलाफ विशेष न्यायालय में केस चलेगा। 

इस केस को चलाने की मंजूरी राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने दे दी है। दरअसल वर्ष 2015 में लोकायुक्त ने इस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज कर जांच की थी तथा इसकी सम्पत्ति भ्रष्ट साधनों से पाई जाना पाया था। यह अधिकारी अब सेवानिवृत्त हो चुका है।