भोपाल

यह बात संघ के मध्य भारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने मीडिया से चर्चा में कही। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन मुक्त भारत अभियान के तहत ग्वालियर को पॉलीथिन मुक्त बनाया जाएगा। द कश्मीर फाइल्स फिल्म संघ के सभी स्वयंसेवक एक साथ देखने जाएंगे।

विश्व संवाद केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए पांडे ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष समीप आ रहा है। इस दृष्टि से मध्यभारत प्रांत में संघ कार्य के बहुआयामी विस्तार के साथ ही

• सामाजिक उत्तरदायित्व को दृष्टि से कुछ लक्ष्य लिए हैं। इसमें समाज को साथ लेकर पर्यावरण, ग्राम विकास, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, रोजगार और कार्य के नए

अवसरों के सृजन का संकल्प लिया है। समविचारी संगठन भारतीय मजदूर संघ, विद्या भारती, आरोग्य भारती, सेवा भारती, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती एवं अन्य के सहयोग से कौशल उन्नयन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ हुआ है। विशेष रूप से युवा वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किये जाएंगे।