केवियर कंपनी आम प्रोडक्ट को कीमती बनाने के लिए जानी जाती है। यह कंपनी पहले से ही एपल आइफोन्स, सेमसंग फोल्ड एयरपोड्स और एपल वॉचेस समेत ओर भी कई तरह के प्रोडक्ट्स को गोल्ड, टाइटेनियम और विभिन्न प्रकार के लिमिटेड एडिशन में मॉडिफाई करने के लिए जानी जाती है।अब, कंपनी ने मिनीमोटर्स डुअलट्रॉन X2 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर आधारित कस्टम थंडरवॉल लॉन्च किया है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके ज्यादातर पार्ट्स को गोल्ड से बनाया गया है। 

केवियर के अनुसार, डुअलट्रॉन X2 पर बेस्ड थंडरबॉल  इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 49,000 डॉलर (करीब 39 लाख रुपये) होगी। कंपनी इसे 1 अक्टूबर को पेश करेगी और इसकी सेल भी उसी दिन से शुरू हो जेगी। 

वर्तमान में ई-स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसकी ऑफीशियल वेबसाइट के जरिए इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। 49 हज़ार डॉलर इसकी असली कीमत है। यदि ग्राहक इसमें कोई और बदलाव कराना चाहेगा, तो उसके लिए उसे अलग से भुगतान करना होगा।

Image

कंपनी का कहना है कि प्रत्येक यूनिट को तैयार होने में दो महीनों का समय लगेगा। इस ई-स्कूटर का प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को मुफ्त में iPhone 14 साथ में दिया जाएगा।

थंडरबॉल  के कई हिस्से गोल्ड प्लेटेड है, लेकिन इसके कुछ हिस्सो को सॉलिड गोल्ड से भी बनाया गया है। जैसा कि हमने बताया, यह केवियर का यह ई-स्कूटर मिनीमोटर्स डुअलट्रॉन पर आधारित है।

 यदि हम डुअलट्रॉन X2 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, यह एक दमदार स्टैंडिंग ई-स्कूटर है, जिसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। इस स्कूटर को सिंगल चार्ज में 150-160 km तक दौड़ाया जा सकता है। इसका वजन 66 किलोग्राम है, लेकिन यह 150 किलोग्राम तक का भार उठाने में भी सक्षम है।

इस ई-स्कूटर में मौजूद पावरट्रेन 8.3kW की पीक एनर्जी पैदा करने मंर सक्षम है। इसमें फ्रंट और रियर में हाइड्रॉलिक सस्पेंशन मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेकिंग के साथ इलेक्ट्रिक असिस्टेंस भी मिलता है। इस ई-स्कूटर को किसी भी इलाके में चलाया जा सकता है।