बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में सीबीआई ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के घर पर छापा मारा है। विधायक पर 40 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है।
CBI has raided the premises linked to AAP Punjab MLA Jaswant Singh Gajjan Majra in Rs 40-cr bank fraud case: Sources
— ANI (@ANI) May 7, 2022
कई स्थानों पर छापेमारी जारी-
बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में सीबीआई ने पंजाब विधायक जसवंत सिंह के तीन स्थानों पर छापेमारी की। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि, अमरगढ़ विधायक के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी मामले में संगरूर जिले के मलेरकोटला इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार, विधायक का पुश्तैनी घर मलेरकोटला इलाके में ही है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत के आधार पर कार्यवाही-
सीबीआई अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत के आधार पर आप विधायक जसवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।