नई दिल्ली. रेलवे भर्ती घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की. सीबीआई ने लालू यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने बिहार के पटना और दरभंगा में कुछ ठिकानों पर छापे भी मारे हैं. ये गिरफ्तारी रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़े कई मामले में हुई. 

केंद्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार सुबह लालू यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़े कुछेक मामलों में हुई.  भोला यादव सन 2004 से सन 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे थे. उस समय लालू यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे. तभी रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था. आरोप लगाया जाता है कि भोला यादव ही घोटाले का कथित सरगना है. इतना ही नहीं सीबीआई ने बिहार के पटना और दरभंगा में चार ठिकानों पर छापे भी मारे हैं.