नई दिल्ली. 12th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक श‍िक्षा बोर्ड CBSE ने 12वीं का रिजल्ट घोष‍ित कर दिया है. सभी छात्र इसे डि‍ज‍िलॉकर में चेक कर सकते हैं. 12वीं इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है. इधर सीबीएसई बोर्ड के 10th Result को लेकर लंबे समय से अन‍िश्च‍ितता की स्थ‍िति से जूझ रहे छात्रों के लिए भी अच्छी खबर है. 10th Result भी आज ही घोषित किए जा रहे हैं.

दसवीं रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा दो बजे 
केंद्रीय माध्यमिक श‍िक्षा बोर्ड CBSE की ओर से 10th Result की जानकारी दी गई है. बताया गया है कि दसवीं का रिजल्ट भी आध‍िकारिक तौर पर दोपहर दो बजे घोष‍ित कर दिया जाएगा. इधर स्कूलों से छात्रों को जानकारी दी जा रही है कि दसवीं का रिजल्ट भी घोष‍ित हो चुका है.  

CBSE Class 10th Result 2022 Digi Locker पर ऐसे करें चेक
— सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं. 
— अब आधार नंबर और अन्य जानकारी सबमिट कर लॉग इन करें. 
— CBSE 10th results 2022 फाइल पर क्ल‍िक करें.
— अब आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट आएगी, इसे चेक कर डाउनलोड कर लें.