नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक श‍िक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई बोर्ड ने आखिरकार 12वीं का रिजल्ट घोष‍ित कर दिया है. इस बार भी 12 वीं में छात्राओं ने ही बाजी मारी है. 12 वीं परीक्षा में 91.25% छात्र और 94.54% छात्राएं पास हुए हैं. जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 99 प्रतिशत रहा है और केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट 97.04% रहा है. रिजल्ट में सभी जोन में इस साल  त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा है. 

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर छात्र लंबे समय से इंतजार की स्थ‍िति से जूझ रहे थे. CBSE ने छात्रों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए शुक्रवार को रिजल्ट जारी कर दिया है. नवंबर-दिसंबर 2021 में सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा MCQ फॉर्मेट में आयोजित हुई थी. वहीं, टर्म 2 परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव और केस-आधारित प्रश्न पूछे गए थे. बोर्ड ने टर्म 1 के रिजल्‍ट में छात्रों को केवल पास, फेल या ऐसेंशियल रिपीट की ही जानकारी दी थी. अब परीक्षा के फाइनल रिजल्‍ट टर्म 2 रिजल्‍ट के साथ जारी हुए हैं. 

12th Result 2022 Digi Locker पर ऐसे करें चेक

— सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं. 
— अब आधार नंबर और अन्य जानकारी सबमिट कर लॉग इन करें. 
— CBSE 12th results 2022 पर क्ल‍िक करें.
— अब आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट आएगी, इसे चेक कर डाउनलोड कर लें.