जीत का जश्न मनाते हुए तो हमने सभी को देखा है, लेकिन क्या कोई हारने का भी जश्न मना सकता है। जी हां ये एकदम सही है ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें रतलाम के वार्ड 47 के बीजेपी के प्रत्याशी शाहिद अंसारी हारने का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।
नगर निगम रतलाम के वार्ड 47 से भाजपा ने शाहिद अंसारी को टिकट दिया था, लेकिन वे कांग्रेस के नासिर कुरैशी से हार गए। हालांकि इन्हें चुनाव हारने का जरा भी गम नहीं हुआ। हार के बाद भी शाहिद अंसारी ने जमकर जश्न मनाया।
डांस गाना नोट मस्ती फुलटुस हार का जश्न,जीतने पर तो सब करते हैं,लेकिन हार के बाद भी जीत से बड़ा जश्न,रतलाम के वार्ड 47 से भाजपा प्रत्याशी शाहिद अंसारी को हारने की बधाई pic.twitter.com/TD9N21190f
— Satya Vijay Singh (@SatyaVijaySin20) July 20, 2022
वीडियो में शाहिद अंसारी फुलटू डांस मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं, इसे देखकर किसी को ये लग सकता है, कि नेताजी जीत का जश्न मना रहे हैं, लेकिन सच तो ये है, कि यह जीत का नहीं बल्कि हार का जश्न मना रहे हैं। ये जानकर आप भी खा गए न चक्कर।
यही नहीं वीडियो मे नेताजी नोट उड़ाते और फुल मस्ती में डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं। तो नेताजी को हमारी तरफ से हारने की बधाई।