देशभर के मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में गुरुवार शाम से ही भक्तों का आना जाना शुरू हो गया है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।
Devotees flock to temples to celebrate Janmashtami
— ANI Digital (@ani_digital) August 19, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/9t7rOHf755#Janmashtami2022 #Janmashtami #KrishnaJanmashtami pic.twitter.com/7nUryHYjBw
पूरे देश में 'जय श्री कृष्ण' के जयकारे भी गूंज रहे हैं। देश के सभी कृष्ण मंदिरों की यही स्थिति है। पश्चिम बंगाल के इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं आने शुरू हो गए है।
#WATCH | West Bengal: People gather at ISKCON temple in Kolkata to celebrate the festival of Janmashtami. pic.twitter.com/nSLRX9KPEk
— ANI (@ANI) August 19, 2022
मुंबई में भक्त इस तरह मना रहें जन्माष्टमी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी देशभर में मनाई जा रही है। भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में भी भक्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मना रहे हैं। इस मौके पर मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। भक्तों में गजब का उत्साह है। सुबह से ही भक्त मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंच गए हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।
#WATCH | Maharashtra: Girls participate in the Dahi Handi competition in Mumbai on the occasion of Janmashtami
— ANI (@ANI) August 19, 2022
Visuals from Dadar Nakshatra Lane, Mumbai pic.twitter.com/0PwbhPd1y2
कर्नाटक में भी जन्माष्टमी का जश्न
Karnataka | People gather at Iskcon temple in Bengaluru as celebrations for Krishna Janmashtami begin pic.twitter.com/YXgOQdkiVc
— ANI (@ANI) August 19, 2022
चंडीगढ़ में जन्माष्टमी का जश्न
चंडीगढ़: कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पूरे शहर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। भक्तों में उत्साह। pic.twitter.com/Wi1VRZ31U9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2022
दिल्ली समेत कई जगह तैयारियां शुरू
#WATCH | Kerala: Processions were taken out and performances were done on the streets in Kannur yesterday, for #Janmashtami pic.twitter.com/YXNGZm2YdY
— ANI (@ANI) August 19, 2022
मथुरा में मनाएंगे सीएम योगी जन्माष्टमी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस साल भी दूसरी बार मथुरा में जन्माष्टमी मनाएंगे। उनके कार्यक्रम की शुरुआत वृंदावन से होगी। 19 अगस्त को वह यहां भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव में हिस्सा लेंगे और अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जन्माष्टमी की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 18, 2022
धर्म स्थापना, लोक-संरक्षण, शांति व सामूहिकता के प्रति अखिल विश्व-चेतना का पथ-प्रदर्शित करने वाले, यशोदानंदन, भुवन मोहन कन्हैया चराचर जगत का कल्याण करें, यही कामना है।
जय श्रीकृष्ण!
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण की जीवन लीला से लोक-कल्याण हेतु निष्काम कर्म करने की शिक्षा मिलती है। मेरी कामना है कि यह पावन पर्व हम सभी को मन, वचन और कर्म से सबके हित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा प्रदान करे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 19, 2022
पीएम मोदी ने दी बधाई
सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 19, 2022