भोपाल: केंद्र सरकार ने 2 आईपीएस अधिकारियों का बैच आवंटन रिवर्ट कर दिया है. यूपीएससी को अपनी गलती 4 साल बाद तब याद आई. इस बीच उन्हें मिले वेतन से कटौती भी किए जाने के संकेत मिले हैं.

दरअसल मध्य प्रदेश में पदस्थ राज्य वन सेवा के दो अधिकारियों नरेश दोहरे और शिवाजी त्रिपाठी को आईएफएस अवार्ड दिया गया था. केंद्र सरकार ने तब उनके नाम 2009 बैच की सूची में इंपैनलमेंट कर दिया था.

4 साल बाद केंद्र सरकार को यूपीएससी की गलती का एहसास हुआ और उन्होंने एक आदेश जारी कर 9 महीने से निलंबित चल रहे हैं नरेश दोहरे वर्ष 2013 का बैच के आईएफएस अधिकारियों की सूची में शामिल किया है. जबकि प्रधान मुख्य वन संरक्षक मुख्यालय में पदस्थ शिवाजी त्रिपाठी को  बैच 2009 की जगह 2014 एलॉटमेंट किया गया.