केंद्र की मोदी सरकार अपने लाखो कर्मचारियों को अगस्त मैं 3 तोहफे दे सकती है। खबर है कि सरकार डीए में बढ़ोतरी से लेकर पिछला बकाये डीए के भुगतान के साथ ही पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की रकम भी कर्मचारियों के खाते में डालने की योजना पर काम कर रही है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इस पर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

डीए में हो सकती है बढोतरी

बढती हुई महंगाई को देखते हुए सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को खुश कर डीए मैं इजाफा कर सकती है। आपको बता दे कि मई और जून की खुदरा मंहगाई दर 7 फीसदी से अधिक रही, जो रिज़र्व बैंक के तय अनुमान से अधिक थी बताया जा रहा की सरकार कम-कम 4-5 फीसदी तक डीए में इजाफा कर सकती है। 

सरकार ने मार्च में बढाया था डीए

सरकार ने इस साल मार्च में 3 फीसदी डीए बढ़ाया था।  फिलहाल 34 फीसदी की दर से कर्मचारियों को डीए मिल रहा है, अगर सरकार डीए बढ़ाती है तो इसका फायदा 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।