अधिकारियों ने उपभोक्ताओं पर चला दाव..

भोपाल:

कंपनी ने उपभोक्ताओं को दी जाने वाली छूट 500 रुपये तक बढ़ा दी है। यह छूट आनलाइन बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगी। पूर्व में इस छूट का दायरा न्यूनतम पांच रुपये से लेकर अधिकतम 20 रुपये था।

एजेंटों से बुलवाए थे आवेदन..

इसके पहले बिजली कंपनी ने बिल जमा कराने वाले एजेंटों से आवेदन बुलवाए थे और कहा था कि वे जितने बिलों का भुगतान कराएंगे, उन्हें तय नियमानुसार उतना ही कमीशन दिया जाएगा। लेकिन कंपनी को खास आवेदन नहीं मिलते थे|

जिसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने सीधे उपभोक्ताओं पर ही दाव चल दिया है। इसका फायदा उपभोक्ताओं को भी होगा।

उल्लेखनीय है कि चार हजार रुपये ऑनलाइन जमा करने पर 20 रुपये से अधिक की छूट मिलेगी। पांच हजार रुपये ऑनलाइन जमा करने वाले उपभोक्ताओं को 25 रुपये, 50 हजार रुपये भुगतान करने वालों को 250 रुपये, एक लाख रुपये बिल भुगतान पर 500 रुपये की छूट मिलेगी। 

वहीं उच्च दाब उपभोक्ताओं को प्रति एक बिल की कुल राशि आनलाइन भुगतान करने पर 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की छूट पूर्व से दी जा रही है। 

एमपी ऑनलाइन, कामन सर्विस सेंटर, कंपनी के पोर्टल पर जाकर नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोन पे, अमेजान-पे, गूगल पे, पेटीएम एप एवं उपाय मोबाइल एप के माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।