जयपुर में बायोफ्यूल अथॉरिटी के सीईओ गिरफ्तार, 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त|

बायोफ्यूल अथॉरिटी के सीईओ और प्रोजेक्टर डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह राठौर|

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को जैव ईंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीई0) सह परियोजना निदेशक को योजना भवन से 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

गुरुवार देर शाम तक, एसीबी की टीमों ने अधिकारी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और संपत्तियों के कम से कम 20 दस्तावेज जब्त किए हैं। सहकार मार्ग पर उसके पेंटहाउस में एक बार भी मिला है और 50 बोतल महंगी शराब मिली है।

एसीबी के महानिदेशक बीएल सोनी ने कहा कि उन्हें बायोफ्यूल अथॉरिटी के सीईओ और प्रोजेक्टर डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ शिकायत मिली।

सोनी ने कहा, " वह एक शिकायतकर्ता से अपना जैव ईंधन व्यवसाय चलाने और लाइसेंस नवीनीकृत करने के एवज में 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था," 

शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाकर ठेका कर्मी देवेश शर्मा को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. "चूंकि राठौर की ओर से रिश्वत ली गई थी, इसलिए उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।"

गिरफ्तारी के बाद, आरोपी ने एसीबी टीम को धमकी भी दी।

राठौर ने एसीबी टीम से कहा था, “1,000 करोड़ रुपये का आदमी हूं, तुम हाथ नहीं लगा सकते हैं मेरे ऊपर (मैं 1,000 करोड़ रुपये का हूं, तुम मुझे छू नहीं सकते)।”