रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरे सीजन आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। चैंपियन बनने पर आरसीबी को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा।

Image

बेंगलुरु ने 2025 में इसी मैदान पर पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था।  वह लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस भी ऐसा कर चुकी हैं। लगातार दो आईपीएल टाइटल जीत के साथ ही इंदौर निवासी आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी की बराबरी कर ली। 

Image

फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Image

बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। 156 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वैभव के नाम सीजन

व्यक्तिगत पुरस्कारों में राजस्थान के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दबदबा रहा। उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप का टाइटल अपने नाम किया। साथ ही उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन समेत कुल 5 अवॉर्ड मिले। इनसे उन्हें 40 लाख रुपए और एक कार मिली। वहीं, गुजरात के कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की।