पांच बार की आइपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ स्टेज से बाहर हो गई है। गुरुवार को गुजरात टाइटंस ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए चेन्नई को 89 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई।
चेन्नई की शुरूआत बेहद खराब रही और पहली ही गेंद पर संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड ने तेज 16 रन बनाए, लेकिन मोहम्मद सिरान ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके।
मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रन की पारी खेलकर कुछ देर मुकाबले में टीम की वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अंशुल कंबोज ने भी 8 गेंदों में 19 रन बनाए, लेकिन दूसरे बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। गुजरात की ओर से कगिसो राबाड और राशिद खान ने भी 3-3 विकेट लिए।
इससे पहले गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कप्तान शुभमन गिल ने भी 37 गेंदों में 64 रन बनाए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की।
आखिरी ओवरों में जोस बटलर ने 27 गेंदों में नाबाद 57 रन ठोके। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 3 गेंदों में 7 रन बनाए। चेन्नई की ओर से मुकेश कुमार, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज को 1-1 विकेट मिला।
वही आईपीलए में शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
दोनों टीमों की नजरें पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में फिनिश करने पर होंगी। फउइ फिलहाल 18 पॉइंट्स और +1.065 के सबसे बेहतर नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। शुक्रवार को जीत मिलने पर बेंगलुरु की नंबर-1 पोजीशन पक्की हो जाएगी और उसे फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।
दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके पॉइंट्स गुजरात टाइटंस के बराबर हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण वह पीछे है। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.350 और गुजरात का +0.400 है। टॉप-2 में पहुंचने के लिए हैदराबाद को फउइ को बड़े अंतर से हराना होगा।