महंगाई के दौर में पेट्रोल डीजल की कीमत देशवासियों को बड़ी राहत दे सकती हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल 10 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है। इसकी वजह अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट को बताया जा रहा है। 

बताया जा रहा है फरवरी के पहले सप्ताह में यह कटौती की जा सकती है। केंद्र सरकार भी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर इस फैसले का दबाव बना सकती हैं।

दरअसल, एक साल में क्रूड ऑयल की कीमत में 12% की गिरावट आ चुकी है, लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस दौरान दामों को कम नहीं किया है। जिसके चलते अभी देश के ज्यादातर हिस्से में पेट्रोल 100 रुपए और डीजल 90 रुपए प्रति लीटर से ऊपर बने हुए हैं, जिससे ये कंपनियां अभी प्रति लीटर करीब 10 रुपए की कमाई कर रही हैं।

वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) का मुनाफा करीब 5 गुना बढ़ा है। IOCL, BPCL और HPCL को वित्त वर्ष 2022-23 में 33,000 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। 

वहीं इस वित्त वर्ष (2023-24) में ये मुनाफा 1 लाख करोड़ के ऊपर निकलने का अनुमान है। यानी इसमें 3 गुना की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। FY24 की दूसरी तिमाही तक, तीनों कंपनियों को मिलाकर 57,091.87 करोड़ रुपए हुआ है, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में 1,137.89 रुपए था, यानी इसमें अब तक 4,917% (5 गुना) की बढ़ोतरी हुई है।