पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए वीडियो लेक मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। अब यह जानकारी सामने आ रहे है कि जिस छात्रा ने हॉस्टल में अन्य छात्राओं के वीडियो बनाए थे उसे भारतीय सेना का एक जवान ब्लैकमेल कर रहा था। ये जवान ही छात्रा को हॉस्टल में अन्य छात्रों के अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर कर रहा था।
जवान के पास आरोपी छात्रा का एक अश्लील वीडियो था। इस वीडियो को लीक करने की धमकी देकर सेना का जवान बाकी लड़कियों के वीडियो बनाने के लिए उस छात्रा को मजबूर कर रहा था। जवान तक छात्रा का एक अश्लील वीडियो छात्रा के ही पुराने दोस्त के माध्यम से पहुंचा था।
इससे पहले यह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के MMS कांड की पुलिस जांच में ये बात सामने आई थी कि इस मामले में तीन गिरफ्तार लोगों के अलावा एक चौथा शख्स भी है जो युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। अब यह साफ़ हो चुका है कि चौथा शख्स ही सेना का जवान था।
इस मामले में गिरफ्तार छात्रा और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया था। जहां से तीनों को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है जिसकी सभी सदस्य महिला हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। तीनों के फोन को फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। इन फोनों की जांच से ही ये पता लग पाएगा, कि कितने वीडियोज़ बने थे कितने डिलीट हो गए।