भोपाल : भोपाल स्थित वन मुख्यालय से निरन्तर गैरहाजिर वर्ष 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी विश्वनाथ एस होतगी को वन मुख्यालय ने अब गैर हाजिरी का नया आरोप-पत्र थमा दिया है। वे पिछले ग्यारह माह से गैर हाजिर चल रहे हैं।
इस आईएफएस अधिकारी के बारे में बताया जा रहा है कि वह इसलिये वन मुख्यालय में ज्वाईन नहीं करना चाहता है क्योंकि उसके बाद के आवंटन वर्ष वाले कई आईएफएस अधिकारी पदोन्नत हो चुके हैं तथा उसे पदोन्नति नहीं मिली है, इसलिये वह जूनियर अफसरों के बीच मुख्यालय में काम नहीं करना चाहते हैं।