नर्मदापुरम. नर्मदापुरम खंडवा स्टेट हाईवे पर बैहराखेड़ी के पास हरदा से भोपाल जा रही एक चार्टर्ड बस पलट गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। बीच सड़क पर बस पलटने से यातायात कुछ देर के लिए बंद हो गया था। खबर लगते ही डोलरिया पुलिस मौके पर पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को खिड़कियों के कांच फोड़कर बाहर निकाल गया. उन्हें एम्बुलेंस से जिला मुख्यालय पर नर्मदा अस्पताल भेजा गया है।
हादसे में तीन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. नर्मदापुरम निवासी एक यात्री आयुष दुबे का हाथ का पंजा कटने की सूचना मिली है। आयुष हरदा से नर्मदापुरम आ रहा था। जिस बस का एक्सीडेंट हुआ वह एक चार्टर्ड बस है जोकि हरदा से भोपाल जा रही थी। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। डोलरिया थाना प्रभारी उमाशंकर यादव और स्टाफ जांच कर रहे हैं।