राजस्थान के भरतपुर से एक हेलीकॉप्टर के क्रेश होने की ख़बरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है, कि तकनीकी ख़राबी के कारण ये चार्टर्ड विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। पुलिस और प्रशासन को मौके पर मौजूद है। अभी तक हेलीकॉप्टर के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की भी सूचना नहीं है।

सूत्रों का कहना है, कि इस हेलीकॉप्टर ने आगरा से उड़ान भरी थी। अभी ये पता नहीं लगा है, कि ये हेलीकॉप्टर किसका है, सरकारी है या किसी का निजी हेलीकॉप्टर है। बताया जा रहा है, कि इस चार्टर्ड विमान में आग आसमान में उड़ने के दौरान लगी।