पिछले कुछ समय में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से अधिकतर मौतों का एक ही कारण प्रतीत होता है। अचानक दिल का दौरा पड़ना और नाचते समय या किसी भी तरह का प्रदर्शन करते समय मौत हो जाना। ताजा घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरागढ़ में हुई है।
यहां एक शादी के दौरान कुछ लोग दूल्हा-दुल्हन के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे। पूरी घटना रिकॉर्ड की जा रही थी। डांस करते-करते एक शख्स अचानक स्टेज पर बैठ गया और फिर पलक झपकते ही उसकी मौत हो जाती है। मृतक की पहचान राज्य में स्थित भिलाई स्टील प्लांट में इंजीनियर के रूप में कार्यरत दिलीप रौजकर के रूप में हुई।
https://twitter.com/minnambalamnews/status/1656601143752167425?s=20
दिलीप रौजकर अपनी भतीजी की शादी में डांस कर रहे थे। स्टेज पर जोर-जोर से डांस करते हुए दिलीप अचानक आराम करने के लिए स्टेज पर बैठ गए और फिर वहीं गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।