भोपाल: राज्य के श्योपुर जिले में स्थित पालपुर कूनो अभयारण्य में बड़े बाड़ों में रह रहे चीतों की अब ब्रीडिंग कराई जायेगी। केंद्र सरकार द्वारा बनाई चीता टास्क फोर्स की ऑनलाईन बैठक में इस पर चर्चा की गई है।

बैठक में बताया गया कि अलग-अलग बाड़ों में नर एवं मादा चीते हैं तथा अपने स्वभाव के अनुसार, नर एवं मादा चीते बाड़े की सीमा पर लगी फेन्सिंग में पास आकर एक दूसरे से सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

दो माह बाद इन सभी चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाना है, इसलिये इनकी अभी ब्रिडिंग के लिये कार्ययोजना बनाई जायेगी। बताया जा रहा है कि नामीबिया से इन चीतों को जब कूनो में लाया गया था तब एक मादा चीता गर्भवती थी परन्तु गर्भपात होने से वह शावक को जन्म नहीं दे पाई।