नामीबिया से विशेष विमान 8 चीतों को लेकर शनिवार सुबह करीब आठ बजे ग्वालियर लैंड कर गया। विशेषज्ञों द्वारा चीतों का रुटीन चेकअप किये जाने के बाद हेलिकॉप्टर चीतों को लेकर कूनो नेशनल पार्क रवाना होगा। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 11 बजे तीन बॉक्स खोलकर चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ेंगे।
प्रधानमंत्री ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का आज अपना जन्मदिन मध्यप्रदेश की धरती पर मना रहे हैं। पीएम मोदी कूनो में करीब आधा घंटे रहेंगे। कूनो पार्क में स्कूली बच्चों के साथ प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन मनाएंगे।
नामीबिया से 8 चीते आज ग्वालियर पहुंचे।
— प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म (@PBNS_Hindi) September 17, 2022
ग्वालियर से उन्हें चिनूक हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान ले जाया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री चीतों को राष्ट्रीय उद्यान में मुक्त करेंगे। pic.twitter.com/j2hnx5EpCr
पीएम मोदी इसके बाद दोपहर 12 बजे श्योपुर जिले की कराहल तहसील मुख्यालय में महिला स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम की लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई दिग्गज नेता इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
कूनो नेशनल पार्क में 5 हेलिपैड बनाये गए हैं। यहां से 500 मीटर के दायरे में 10 फीट ऊंचा प्लेटफॉर्मनुमा मंच बनाया गया है। इसी मंच के ठीक नीचे छह फीट के पिंजरे में चीते होंगे। और पीएम मोदी यहीं से तीन बॉक्स खोलकर चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ेंगे।