छतरपुर में SBI के एटीएम को चोरों ने गैस कटर से काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं चोरों ने शातिराना अंदाज में ATM में लगे CCTV कैमरे पर काली स्याही पोत दी, ताकि उनकी पहचान न की जा सके।

यह वारदात छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड प् लगे एक SBI एटीएम पर हुई। चोरों ने बूथ के अंदर गैस कटर से ATM की प्लेट को काटकर चोरों ने नगदी का सफाया कर दिया। भी यह पता नहीं चल सका है कि चोरों ने कितने नोटों पर हाथ साफ़ कर दिया। 

घटना के बाद डीआईजी  विवेक राज सिंह डॉग स्कॉड सहित मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की जा रही है। आसपास के CCTV कैमरों से फुटेज भी लिए जा रहे हैं।