छतरपुर सिटी कोतवाली थाने में कल एक समुदाय विशेष द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। घटना में शामिल 50 नामजद उपद्रवी व 100 से अधिक अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओ में अपराध दर्ज किया गया है।

वहीं छतरपुर DIG का कहना है, कि जिले में शांति व्यवस्था कायम है। सभी आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा, जान से मारने का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं पर मामला हुआ दर्ज। 2 दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए गए।

दरअसल एमपी के छतरपुर में एक समुदाय के बारे में किसी की आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज लोगों ने बुधवार शाम सिटी थाने पर पथराव कर दिया। भीड़ ने पहले नारे लगाये। फिर अचानक उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें थाना प्रभारी अरविंद कुंजर, आरक्षक भूपेन्द्र प्रजापति और एडीएम गनमैन राजेंद्र चढ़ार घायल हो गए। टीआई की हालत गंभीर है और उनका इलाज आईसीयू में किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही कलेक्टर पार्थ जयसवाल और एसपी अगम जैन अस्पताल पहुंचे। इधर, पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें कुछ महिलाएं भी हैं।

दरअसल, बुधवार शाम करीब 5 बजे फरियादी आवेदन लेकर थाने पहुंचा. धीरे-धीरे और भी लोग इकट्ठा होने लगे। सभी लोग थाने के बाहर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान भीड़ में कुछ लोग पुलिस पर हथियार और पत्थर लेकर हमला करते दिखे। पुलिस ने मुख्य गेट बंद कर दिया।

मुख्य गेट बंद होते ही भीड़ और भी जोर-जोर से नारे लगाने लगी। कुछ पुलिसकर्मी उन्हें शांत कराने के लिए चहारदीवारी पर चढ़ गए। वे उसे चुप रहने को कहते रहे. आवेदन लेने के लिए टीआई अरविंद कुंजर भी थाने के बाहर आ गए। मुख्य द्वार पर पहुंचते ही भीड़ में शामिल लोग बहस करने लगे। बाहर से पथराव शुरू हो गया।