CGBSE Result 2023: आज छत्तीसगढ़ का बोर्ड रिजल्ट जारी हो चूका है. छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दोपहर 12 बजे सीजीबीएसई रिजल्ट जारी कर दिया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in एवं results.cg.nic.in पर जारी हो चूका है.
साथ ही स्टूडेंट्स रिजल्ट CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को रोल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
जानें, कैसे देखे रिजल्ट
10वीं या 12वीं क्लास का रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाना होगा. रिजल्ट जारी होने के बाद से ही वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो गया है.
यहाँ छात्रों को अपनी क्लास के अनुसार 10th या 12th के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा. एक नए पेज पर आपको लॉग-इन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर एवं कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा. फिर आपका रिजल्ट एक नए पेज पर खुलकर सामने आ जायेगा. इससे आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही इसी लिंक की मदद से रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.
लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार हुआ खत्म
बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से क्लास 10th और 12th दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया गया है. इस साल छत्तीसगढ़ 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च 2023 तक चली थी. इसके अलावा बारहवीं कक्षा की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च 2023 तक चली थी. इस साल दोनों ही क्लास को मिलाकर लगभग साढ़े छह लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 3.38 लाख स्टूडेंट्स 10वीं, तो वहीं 3.28 लाख स्टूडेंट्स 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे.