Viral Video: अपनी बेटी के शव को कंधे पर उठाए एक शख्स का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में, एक व्यक्ति अपनी बेटी के शव को घर ले जाने के लिए 10 किमी पैदल चला, क्योंकि समय पर एम्बुलेंस नहीं मिली। वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
Surguja: Chhattisgarh Health Min TS Singh Deo orders probe after video of a man carrying body of his daughter on his shoulders went viral
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 26, 2022
Concerned health official from Lakhanpur should have made the father understand to wait for hearse instead of letting him go, Deo said(25.3) pic.twitter.com/aN5li1PsCm
अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह लखनपुर गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्ची की मौत हो गई और एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर बच्ची के पिता उसके शव को कंधे पर उठाकर घर ले गए। उन्होंने कहा कि मृतक लड़की का नाम सुरेखा है। वह अमदाला गांव की रहने वाली है। सुबह उसके पिता ईश्वर दास अपनी बीमार बेटी को लखनपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे।
अस्पताल लाए जाने पर बच्ची का ऑक्सीजन लेवल करीब 60 था। परिजनों के मुताबिक बच्ची पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ. विनोद भार्गव ने कहा कि बच्ची का इलाज चल रहा था। लेकिन उसकी हालत पहले से ही बहुत खराब थी और वह बद से बदतर होती जा रही थी। वहीं, इलाज के दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई।
इस बीच, लड़की की मौत के बाद, उसके परिवार ने कहा कि अस्पताल में व्यवस्था ठीक नहीं है। इसीलिए शव को कंधे पर उठाकर घर लाना पड़ा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूरे मामले पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, सीएमएचओ को घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
Have ordered CMHO to probe the incident, and BMO should be replaced in case of negligence...Concerned health official from Lakhanpur village should have made the father understand to wait for hearse instead of letting him carry the body like that: TS Singh Deo (25.03) pic.twitter.com/cVVwZKmtbP
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 26, 2022