आज इंदौर के अस्पताल में भर्ती दंगा पीड़ित शिवम से मिलकर कुशलक्षेम जाना और उसका साहस बढ़ाया।
— Kamal Patel (@KamalPatelBJP) April 25, 2022
शिवम की स्थिति में काफी सुधार है और अब वह थोड़ी थोड़ी बात भी करने लगा है, शिवम के उपचार का पूरा खर्च सरकार उठाएगी मां नर्मदा से उसके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। pic.twitter.com/Z5kbDVFyHT
भोपाल।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन की हिंसा में घायल युवक शिवम जो इंदौर के अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल है, वीडियो कॉल पर बातचीत कर हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री चौहान ने शिवम से कहा "चिंता मत करना ,जल्दी ठीक हो जाओगे।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने खरगोन हिंसा में घायल शिवम से आज वीडियो कॉल पर बातचीत कर हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिवम से कहा कि चिंता मत करना, जल्दी ठीक हो जाओगे। श्री चौहान ने डॉक्टर्स को भी शिवम को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं। pic.twitter.com/QVzYlFxlHi
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) April 26, 2022
उन्होंने शिवम से कहा कि मेरा भी एक बार एक्सीडेंट हुआ था ,कई फ्रेक्चर थे, तुम ठीक हो जाओगे और फिजियोथेरेपी से सब चीजें सामान्य हो जाएंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने चिकित्सकों को भी शिवम के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर मंत्री कमल पटेल भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि खरगोन दंगे का शिकार हुआ बालक शिवम के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने सोमवार शाम कृषि मंत्री और खरगोन जिले के पालक मंत्री कमल पटेल इंदौर के अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे थे। दंगाइयों से बुरी तरह से चोटिल होने के बाद खरगोन का शिवम इंदौर में उपचाररत है।
इंदौर अस्पताल में भर्ती खरगोन दंगा पीड़ित शिवम ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी से बात करने की इच्छा जताई थी, आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री जी से वीडियो कॉल पर शिवम की बात करवाई, माननीय मुख्यमंत्री जी ने शिवम से बात कर उसका कुशलक्षेम जाना। pic.twitter.com/MLemRS7tR3
— Kamal Patel (@KamalPatelBJP) April 26, 2022
शिवम के मस्तिक पर जबरदस्त स्टोक हुआ है। किसके कारण वह पहले तो बोल नही पा रहा था लेकिन अब धीरे-धीरे सुधार हुआ है। तो वह कुछ बोलने की स्थिति में आ गया है। उपचाररत शिवम के पास जब कमल पटेल पहुंचे तो घायल शिवम ने उनको पहचाना और कहा कि आप कमल पटेल है। खरगोन दंगों की आपबीति बताने के लिए शिवम ने मामा शिवराज सिंह से बात करवाने की ज़िद कर डाली थी। जिस पर मंत्री पटेल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से से बात करवाने का वादा करते हुए अपना हाथ शिवम के हाथ में दिया तो शिवम का चेहरा खिल उठा था।
खरगोन की हिंसा में घायल बेटे शिवम से, जो इंदौर के अस्पताल में उपचार रत है, से फोन पर बातचीत कर हाल जाना। मुझे खुशी है कि हमारा शिवम तेजी से स्वस्थ हो रहा है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 26, 2022
बेटे शिवम के साथ इनके माता-पिता ने भी जिस अभूतपूर्व धैर्य एवं हिम्मत से काम लिया, वह अभिनंदनीय है। pic.twitter.com/cFMJ9pfY2l