सीहोर। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार रात्रि करीब 10-30 बजे कोलार सड़क मार्ग से सलकनपुर पहुँचे। करीब 1 घंटे यहाँ रुककर कार्यकर्ताओं से भेंट की साथ ही उन्होंने सपत्नीक माँ बिजासन की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की, उनके साथ पूर्व निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, सलकनपुर देवी जी ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, राजेश राजपूत, रामनारायण साहू, आसाराम यादव, चंद्रकांत खंडेलवाल, अनार सिंह, समाजसेवी गोपाल तिवारी सहित कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, एस डी एम शैलेन्द्र हिनोतिया, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
देवी मां सब पर कृपा की वर्षा करें। सब सुखी हों, सब निरोग हों, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो। प्रदेश खूब आगे बढ़े। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़े और हमारी प्राणों से प्यारी जनता सदैव सुखी और प्रसन्न रहे, यही प्रार्थना है: CM pic.twitter.com/nJVYkYvky6
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) April 8, 2022
सीएम श्री @ChouhanShivraj ने चैत्र नवरात्रि की महासप्तमी के पावन अवसर पर सीहोर जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ सलकनपुर में सपत्नीक मां बीजासन देवी की पूजा-अर्चना कर माता रानी से प्रदेश के विकास तथा शांति-सद्भाव की भावना की वृद्धि और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। pic.twitter.com/OVRmzgRtFr
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) April 8, 2022