ख़ास बातें 

पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव एवं बड़े बाबा का महामस्तकाभिषेक , 16 फरवरी से 24 फरवरी 2022, कुंडलपुर की तैयारियों की बैठक|

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, ,मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, पूर्व मंत्री जयंत मलैया सहित सागर कमिश्नर, आईजी और दमोह प्रशासन बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने पहुंच मार्ग, पानी, यातायात, बिजली, स्वच्छता, आवास और  स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी|

कुंडलपुर के लिए पहुंच मार्ग : जबलपुर, कटनी, छतरपुर, पन्ना, सागर, नरसिंहपुर और टीकमगढ़ से आवश्यक साधन उपलब्ध|

पानी की व्यवस्था :  प्रतिदिन, दिन में दो बार 20 लाख लीटर पानी की व्यवस्था की जा रही है|

आयोजन स्थल पर 30 वाटर टैंकर की व्यवस्था की गई है|

अग्निशमन : 6 स्थानों पर फायर ब्रिगेड और 200 फायर एक्ष्तिन्गुइशेर की व्यवस्था| 

स्वच्छता :  कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई हेतु 500 कर्मचारी, 25 चलित शौचालय और 10 नग बड़े कंटेनर की व्यवस्था|

आवास : कुंडलपुर क्षेत्र से लगे 8 नगरों में 9298 टेंपरेरी आवास  व्यवस्था, दमोह में 200 छोटे घरों में ठहरने की व्यवस्था|

स्वास्थ्य :  कुंडलपुर में 10 स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 बिस्तर उप स्वास्थ्य केंद्र, पटेरा, हटा और हिंडोरिया में 10 बिस्तर अस्पताल, जिला चिकित्सालय में भी आवश्यक सुविधा उपलब्ध|

निजी, शासकीय और आयुष डॉक्टरों की टीम भी 24 घंटे उपलब्ध| 

आपातकालीन सुविधा हेतु 5 एंबुलेंस की व्यवस्था और 4 अतिरिक्त 108 की व्यवस्था| 

24 घंटे डॉक्टर की सुविधा प्रदान की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था : कार्यक्रम स्थल पर पुलिस कंट्रोल रूम और अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना 

7 सेक्टर में 600 पुलिस के जवान तैनात, यातायात/पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था की गई हैं।

 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए|

बिजली व्यवस्था : 1225 केव्ही (980 किलोवाट) का अस्थाई विद्युत स्टेशन, 200 केवी के 13 ट्रांसफार्मर और 100 केवी का 1 ट्रांसफार्मर की व्यवस्था

24 घंटे बिजली की व्यवस्था

आयोजन व्यवस्थित और गरिमापूर्ण हो इसके लिए प्रोटोकॉल का पालन किया जाए - मुख्यमंत्री

पुलिस विनम्रता और शालीनता के साथ काम करे , समिति के साथ सामंजस्य बनाकर कार्यक्रम को भव्य बनाएं।

यह आयोजन हम सबके लिए गर्व का विषय है। 

परम पूज्य आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज हम सबके श्रद्धा के केंद्र हैं|