मुख्यमंत्री के निर्देश 

स्कूल शिक्षा विभाग 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का तेजी से क्रियान्वयन हो।

ट्रेनिंग को संस्थागत रूप दे दें, ट्रेनिंग हो जाएगी तो ज्यादा सिलेक्शन होगा हमारे बच्चों का।

सीएम राइज़ स्कूल का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित हो । 

प्रखर योजना का शीघ्र क्रियान्वयन हो।

जिलों का और स्कूलों का रैंकिंग भी करें। इससे अच्छी प्रतिस्पर्धा होगी।

नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में हम कौनसे नम्बर पर हैं, इसे ध्यान में रखकर काम करते जाएं।

योग और खेल के पीरियड की बात हुई थी, उसे लेकर क्या कार्य हुआ। इसे देखकर जल्द करें। योग आयोग का गठन जल्द कर देते हैं।

पीएचई विभाग

40 हजार करोड़ का बजट घर घर जल पहुंचाने के लिए खर्च कर रहे हैं।

लोगों को पूरी योजना की जानकारी हो। 

गुणवत्ता का ध्यान रख रहे हैं, उसे भी गंभीरता से लेना है।

जल संसाधन

कितने परसेंट इंजीनियर आपके फील्ड में घूमते हैं? सब जानकारी डैशबोर्ड में डालें।

बड़ी चुनौती और अवसर है हमारे सामने केन-बेतवा लिंक की है, उसे प्रमुखता एक लेना चाहिए। इसका बड़ा लाभ मध्यप्रदेश को मिलने जा रहा है।