प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 72वां जन्मदिन है। इस मौके पर BJP कार्यकर्ता जोर–शोर से तैयारी कर रहे हैं। एमपी में पीएम मोदी अफ्रीका से लाए हुए चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ने आ रहे हैं। वहीं चेन्नई में केंद्रीय मत्स्य राज्य मंत्री राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने मोदी के जन्मदिन के दिन यानि कि 17 सितंबर को सरकारी RSRM हॉस्पिटल में पैदा होने वाले बच्चों को सोने अंगूठी तक दे डालने की घोषणा कर डाली।
PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी की तमिलनाडु यूनिट ने सोने की अंगूठी बांटने के साथ ही मछली बांटने का भी ऐलान भी किया है। वहीं अंगूठी बांटने को लेकर होने वाले खर्च को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं इन सवालों के जवाब में मुरुगन ने कहा है कि हर एक अंगूठी करीब 2 ग्राम सोने की होगी जिसकी कीमत 5,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
उन्होंने कहा कि यह मुफ्त में दी जाने वाली रेवड़ी नहीं है बल्कि, हम इसके जरिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पैदा होने वालों का स्वागत करना चाहते हैं। बीजेपी की लोकल यूनिट का अनुमान है कि इस अस्पताल में 17 सितंबर को 10-15 बच्चों का जन्म हो सकता है।