जम्मू-कश्मीर में कई जगह बादल फटने की खबरें हैं। अमरनाथ गुफा के पास भी बादल फटा है। बादल फटने से कई लोग हताहत हुए हैं। हालांकि अभी कोई फ़िक्स आंकड़ा सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार, करीब 10 लोगों की मौत हो गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में लगी हुई हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार, आज यात्रा में करीब 8 से 10 हजार लोग शामिल थे। एनडीआरएफ के डीजी अतुल गढ़वाल के मुताबिक, अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की सूचना मिली है। एक टीम अमरनाथ गुफा के पास मौजूद है। वहां और भी टीमें भेजी हैं। उन्होंने कहा, अभी हम पुष्टि नहीं कर सकते कि कितने लोग मारे गए हैं। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि उस समय कितने लोग मौजूद थे।

बचाव कार्यों की चुनौती पर उन्होंने कहा, बचाव के संबंध में मुख्य चुनौती मौसम है। गुफा की भौगोलिक स्थिति और ऊंचाई भी एक बड़ी चुनौती होगी, लेकिन हमारी टीम अच्छी तरह से प्रशिक्षित है। उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा, कई शिविर हैं, लोगों को बचाव के बाद शिविरों में ले जाया जाएगा। अर्धसैनिक बल इस कार्य में जुट गया हैं। एक हेलीपैड भी है। जिससे घायलों को शिविर में भेजा जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस भी मौके पर मौजूद है। बीएसएफ, सीआरपी की मेडिकल टीम भी वहां मौजूद है।