मध्यप्रदेश में मौसम MIXED सा है। दिन में तेज धूप और शाम को बादल छा रहे हैं। कुछ शहरों में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। प्रदेश में बादलों का यह दौर एक सप्ताह तक बना रहेगा। भोपाल में 7 और 8 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है।
राजधानी भोपाल में 7 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी के आसार है। 3 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने बादलों की गरज-चमक होने की बात भी कही है। मौसम में बदलाव से बीमारियां रही हैं
राजगढ़ के दिन और दमोह-नर्मदापुरम की रातें सबसे गर्म है। राजगढ़ में तो सीजन में पहली बार दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि इंदौर, जबलपुर समेत 10 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से ज्यादा है। बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, धार, बैतूल, छिंदवाड़ा और बालाघाट में बूंदाबांदी हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में नया सिस्टम एक्टिव है। मध्य एमपी पर चक्रवाती हवाओं का घेरा है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य क्षेत्र में यह एक्टिव है। इस कारण आए बादल कहीं-कहीं बूंदाबांदी करा सकते हैं।