पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नज़रे गुजरात विधानसभा के चुनाव पर है। सीएम केजरीवाल आज गुजरात के अहमदाबाद में विशाल तिरंगा यात्रा निकाल रहें है।
चरखा चलेगा,
— AAP (@AamAadmiParty) April 2, 2022
गुजरात बदलेगा! pic.twitter.com/gRxGpLGINL
दिल्ली के CM केजरीवाल और पंजाब के CM मान ने साबरमती आश्रम जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।आश्रम से केजरीवाल बोले, आज गुजरात के साबरमती आश्रम जाने का सौभाग्य मिला। यह आश्रम एक आध्यात्मिक स्थान है, ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे यहाँ गांधी जी की पूज्य आत्मा बसती है। यहाँ आकर आध्यात्मिक अनुभूति होती है। मैं स्वयं को धन्य मानता हूँ कि मैं भी उस देश में पैदा हुआ जिस देश में गाँधी जी पैदा हुए।
आप का गुजरात मिशन 2022 :
तिरंगा यात्रा से केजरीवाल बोले, गुजरात भी अब बदलाव चाहता है। 27 साल राज के बाद भाजपा में अहंकार आ गया है।उन्होंने जनता की आवाज़ सुनना बंद कर दी। गुजरात को ऐसी सरकार चाहिए जो जनता की आवाज़ सुने हमारा मक़सद भाजपा या कांग्रेस को हराना नहीं है। हमारा मक़सद है देश जीतना चाहिए..! गुजरात जीतना चाहिए। दिल्ली की तरह गुजरात में भी भ्रष्टाचार दूर हो, जनता के काम हों।
गुजरात दे AAP को एक मौका : केजरीवाल
केजरीवाल बोले, 10 साल पहले अरविंद केजरीवाल को कोई नहीं जानता था। अचानक पहले दिल्ली में AAP की सरकार बनी, फिर पंजाब में सरकार बन गई, और अब गुजरात में तैयारी है। ऊपरवाला हमपर कुछ तो चमत्कार कर रहा है। आज Gujarat का आदमी मेरे पास आया और बोला- BJP को 25 साल हो गए, इनमें अहंकार आ गया है। हम BJP-Cong को हराने नहीं, देश को जिताने आये है। दिल्ली-पंजाब ने 1 मौका AAP को दिया। गुजरात भी एक मौका दे। 6 करोड़ लोगों के साथ गुजरात आगे बढ़ाएंगे।