पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल पहुंचे। मान के साथ उनकी नई वाइफ डॉ. गुरप्रीत कौर भी के शादी के बाद पहली बार अपने घर गईं। मान का ससुराल हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित तिलक कॉलोनी में है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। भगवंत मान का ससुराल में काफी जोरदार स्वागत हुआ।
नवविवाहित जोड़े को देखने लिए लोग घरों की छतों पर चढ़ गए। ससुराल से वापस जाते समय CM मान और डॉ. गुरप्रीत कौर ने घरों की छतों पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और विदाई ली।
बता दें भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। उन्होंने सीएम आवास में सादे समारोह में गुरप्रीत कौर से शादी की है। पहली शादी से उनके एक बेटा और एक बेटी है जो उनकी पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं।
.png)
भगवंत मान की पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है। भगवंत मान और इंदरप्रीत के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम सीरत कौर और दिलशान मान है। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। भगवंत मान और इंदरप्रीत कौर साल 2015 में अलग हुए थे दोनों की शादी 6 साल तक चली थी।