उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचे और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजा-अर्चना की। पूजा पुजारी राजेश शर्मा और पुजारी आकाश शर्मा ने कराई।
नंदी हॉल में पूजा के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं प्रशासक गणेश कुमार धाकड़े ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शॉल-प्रसाद और भगवान महाकालेश्वर की मूर्ति भेंट कर सम्मान किया।
चंडी द्वार पर भगवान वीरभद्र की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में स्थित वृद्ध कालेश्वर (बूढ़ा महाकालेश्वर) मंदिर और अनादिकल्पेश्वर मंदिर में भी दर्शन और पूजा-अर्चना की।