भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने एक बार फिर नए साल के जश्न में एक नया तड़का लगा दिया है. दरअसल, तड़का लगाने का काम भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के दफ्तर के सामने लगे एक पोस्टर (MP Poster Politics) की वजह से हुआ है. जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की तस्वीर के साथ लिखा है 'नया साल नई सरकार'.. छंटेगा अब अंधकार आ रही है कमलनाथ सरकार', 'छोटे का अंधकार आ रही है कमलनाथ सरकार', और 'कल को देने सुनहरा आकार, आ रही कमलनाथ सरकार' आज नारे शामिल है.

इस पोस्टर को कांग्रेस के प्रवक्ता नेता अवनिश सिंह बुंदेला ने लगवाया है और उन्होंने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस 150 से अधिक सीटों पर विजय हो रही है.
जगह-जगह इस तरह के पोस्टर-
राजधानी भोपाल में कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी शहर में पोस्टर लगवाए हैं, जो लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी की सरकार जाने वाली है और प्रदेश की जनता 2023 में कांग्रेस का पूरा साथ देगी. कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनेगी.
मध्य प्रदेश में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. साल 2018 के चुनाव में बीजेपी को हराकर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी. कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बन गए थे, लेकिन सिंधिया और उनके समर्थक मंत्रियों के बीजेपी में जाने के बाद 2020 में कमलनाथ की सरकार गिर गई. फिर बीजेपी की सरकार बनी.
इस पोस्टर में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें जो स्लोगन लिखा हुआ है और कमलनाथ की फोटो के ठीक नीचे लिखा हुआ है 'भावी मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश'. इस शब्द को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है.