सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव और शिवमहापुराण कथा 16 फरवरी से 22 फरवरी तक होना है। कथा में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान के भी पहुँचने का कार्यक्रम था लेकिन अब बताया जा रहा है कि भीड़ बढ़ने की वजह से सीएम शिवराज के जाने का कार्यक्रम अब निरस्त हो गया है।
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में गुरुवार से प्रारम्भ रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम में हालत बेकाबू हो गए। करीब आठ से दस लाख लोगों के पहुँचने से अफरा तफरी की स्थिति बन गई और एक महिला की मौत हो गई। तीन हज़ार लोगों को तबियत बिगड़ जाने से प्राथमिक उपचार केंद्र और जिला अस्पताल में लाया जा चुका है।
गुरुवार दोपहर तक करीब 10 लाख लोग सीहोर पहुंच चुके हैं। कई बार भगदड़ जैसे हालात बनने के बाद भी प्रशासन और वालेंटियर असहाय दिख रहे हैं। भगदड़ और धक्कामुक्की के बीच महाराष्ट्र से आई 52 वर्षीय मंगलबाई की मौत हो गई है।
शव को पीएम के लिए सीहोर जिला अस्पताल भेजा गया है। भीड़ में घबराहट, उल्टी और चोट लगने के कारण लोग परशान हो रहे हैं। भोपाल इंदौर हाईवे कई घंटे से जाम है और वाहनों की 15 किलोमीटर तक कतार लगी हुई हैं।