भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को वाशिम की अपनी यात्रा के हिस्से के रूप में एक रैली को संबोधित करते हुए, राहुल गाधी ने सावरकर को लेकर एक टिप्पणी की । अब इसे लेकर सियासत गर्मा गई है। राहुल गांधी ने कहा, कि सावरकर ने अंग्रेजों को दया याचिका लिखी, "उन्हें दो-तीन साल तक अंडमान में कैद रखा गया। इसके बाद उन्होंने दया याचिका लिखना शुरू कर दिया," कांग्रेस सांसद ने आगे टिप्पणी की, कि "वह अंग्रेजों से पेंशन प्राप्त कर रहे थे, उनके लिए काम कर रहे थे और कांग्रेस के खिलाफ काम कर रहे थे।

इसके बाद महारा महाराष्ट्र में सियासी तूफान मच गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने वीर सावरकर पर अपनी टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को चेतावनी दी कि राज्य के लोग सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने सावरकर का अपमान करने के लिए महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की मांग की। 

इसी बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को वीर सावरकर के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वह शर्मनाक तरीके से स्वतंत्रता सेनानी के बारे में झूठ बोल रहे हैं। फडणवीस ने आगे कहा कि हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर का अपमान करने वालों को महाराष्ट्र की जनता करारा जवाब देगी।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने सावरकर का वो कथित पत्र पढ़कर भी सुनाया

राहुल गांधी ने एक चिट्ठी पढ़ी और ये दावा किया कि इसे वीर सावरकर ने अंग्रेजों को लिखा था। राहुल ने पत्र पढ़ा और कहा कि सर, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मैं आपका सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की विनती करता हूं। उन्होंने इस पर हस्ताक्षर भी किए गए। सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की। उन्होंने डर के मारे पत्र पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेताओं के साथ विश्वासघात किया।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी सावरकर का बहुत सम्मान करती है और वह स्वतंत्रता सेनानी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को स्वीकार नहीं करते हैं।