बहुचर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी' अब मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह इसकी घोषणा की। फिल्म में केरल के हिंदू परिवार की शालिनी उन्नीकृष्णन के फातिमा बनने का दर्दनाक सफर दिखाया गया है।
CM शिवराज ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि आतंकवाद की भयावह सच्चाई को उजागर करती the Kerala story मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री की जा रही है।
भाजपा भी लगातार फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग कर रही थी।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1654728181247606784?s=20
फिल्म में केरल के एक हंसते-खेलते परिवार की बिटिया शालिनी उन्नीकृष्णन को फातिमा बना आतंकवाद की आग में किस तरह झोंक दिया जाता है। फिल्म उसे दिखाती है। फिल्म के बारे में यह कहा गया है कि यह सिर्फ शालिनी की नहीं है, बल्कि केरल राज्य की हजारों लड़कियों की कहानी है।
शालिनी से पूछा जाता है, 'आईएसआईएस कब जॉइन किया?' इस पर जवाब मिलता है, 'आईएसआईएस कब जॉइन किया, ये जानने के लिए क्यों और कैसे जॉइन किया ये जानना ज्यादा जरूरी है।' इसके बाद वह धर्मांतरण के लिए गए ब्रेनवॉश को दिखाया गया है।
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में व्यापक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कहा जा रहा है कि जिस तरह इसमें धर्मांतरण का मुद्दा उठाया गया है वह एक बड़ा सबक है। साथ ही हिंदू-मुस्लिम जैसे संवेदनशील विषय के कारण इस पर राजनीतिक विवाद भी चल रहा है।