मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 जनवरी को मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बैठक सुबह 10:30 बजे सीएम हाउस में होगी। बैठक में विकास कार्यों, आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
ख़ास बात यह है कि दिल्ली में हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद यह पहली बड़ी बैठक है। इसमें सीएम शिवराज अनौपचारिक रूप से राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिए गए फैसलों के बारे में मंत्रियों से चर्चा कर सकते हैं।
इन सब के बीच मिशन-2023 को देखते हुए शिवराज कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें भी ज़ोर पकड़ रही हैं। फ़िलहाल इसको लेकर सत्ता या संगठन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन सियासी गलियारों में यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।