मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को आलीराजपुर में आयोजित भगोरिया उत्सव में शामिल हुए। सीएम ने यहाँ ऐलान किया कि अब से भगोरिया को राजकीय पर्व और सांस्कृतिक पर्व माना जाएगा। उन्होंने ये भी घोषणा की है कि जिले के सोंडवा के 106 गांव में पानी लाने के लिए सर्वे कराया जाएगा।
सीएम शिवराज इस दौरान पर्व भगोरिया के रंग में रंगे नजर आए। वे सिर पर पगड़ी और कुर्ते पर जैकेट में नजर आए। उन्होंने काला चश्मा भी पहना। उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। वे भी आदिवासी गेटअप में दिखीं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आज मैं "भगोरिया" के इस उत्सव में ऐलान करता हूं कि सोंडवा के छूटे 106 गांव में पानी लाने के लिए सर्वे कराया जाएगा। साथ ही हमारे गौरव बाबा छीतू किराड़ जी का भव्य स्मारक बनाया जाएगा। पवित्र स्थल बीरवारी तक पहुंचने में सुगमता हो इसलिए फलिया तक 3 किलोमीटर तक सड़क बनाई जाएगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज का अलीराजपुर जिले में आयोजित 'भगोरिया होली एवं रंगोत्सव' में लाड़ली बहनों ने राखी बांध कर 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' शुरू करने के लिए आभार जताया और अभिनंदन किया।