नए संसद भवन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की तकरार बढ़ती जा रही है। भवन का उदघाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस समेत देश के 19 विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। वहीं इस मुद्दे पर सीएम शिवराज चौहान ने विपक्ष को लताड़ा है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार बेहद शर्मनाक है। लोकतंत्र का सम्मान हम सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दल लोकतंत्र को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।

CM ने आएगी खा कि नई संसद देश का गौरव है और इसका उद्घाटन लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए विपक्षी दल इसका बहिष्कार कर रहे हैं, यह घोर निंदनीय है। 

गौरतलब है कि भवन का उदघाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस समेत देश के 19 विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। विपक्ष का कहना है कई जिस तरह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पूरी तरह से दरकिनार करते हुए जिस तरह से नई संसद बिल्डिंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री से कराने का निर्णय लिया गया, वह शीर्ष पद का न केवल अपमान है, बल्कि लोकतंत्र पर सीधा हमला है।