मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जनवरी को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा फहराया और औपचारिक परेड की सलामी ली. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि देश आजादी के अमृत का जश्न मना रहा है. एक तरफ महात्मा गांधी का आजादी के लिए अहिंसक आंदोलन जारी रहा और दूसरी तरफ क्रांतिकारियों ने अपना रक्तदान किया। लेकिन यह सोचकर दुख होता है कि हमें यह कभी नहीं बताया गया कि देश को आजादी कैसे मिली।
सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के योगदान को बुलाया नहीं जा सकता, वह विश्व वंदनीय है देश कृतज्ञ है, लेकिन कांग्रेस ने हमारे शहीदों का अपमान किया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमर शहीदों को सम्मान दे रहे हैं।
CM शिवराज के संबोधन के कुछ खास बिंदु
इस देश को आजादी अंग्रेजों ने कोई चांदी की तश्तरी में रखकर भेंट नहीं की थी।
एक तरफ पूज्य बापू जी के नेतृत्व में अहिंसक आंदोलन चला था तो दूसरी तरफ क्रांतिकारियों ने रक्त की अपनी अंतिम बूंद से भारत माता की पवित्र माटी को रंगा था।
उनके त्याग तपस्या और बलिदान से देश स्वतंत्र हुआ था।
मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी धन्यवाद देना चाहता हूं।
उन्होंने अमर, शहीद, क्रांतिकारियों की सही गाथा न, देश के सामने रखी बल्कि, उनकी स्मृति बनी रहे और वह प्रेरणा देते रहें देश में अनेकों स्मारकों का निर्माण हुआ था।
मुझे कहते हुए प्रसन्नता है इंडिया गेट पर अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी।
मैं अमर शहीदों का चारण, उनके यश गाया करता हूं।
जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है मैं, उसे चुकाया करता हूं।।
मेरे बहन और भाइयों प्रधानमंत्री ने मंत्र दिया आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर भारत के लिए हमने संकल्प लिया आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश उसके चार आयाम है मैं, उसके विस्तार में नहीं जाना चाहता।
अधोसंरचना, सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था रोजगार हम एक-एक कदम बढ़ा कर आगे बढ़ रहे हैं।
मुझे प्रदेशवासियों को बताते हुए प्रसन्नता है कभी, मध्य प्रदेश सड़क में गड्ढा है या गड्ढों में गड्ढा है सड़कों में गड्ढों का प्रदेश कहा जाता था आज 2 लाख किलोमीटर से ज्यादा का शानदार सड़कों का निर्माण कर दिया गया है।
अब हमारा संकल्प है अटल एक्सप्रेसवे और नर्मदा एक्सप्रेस वे बनाने का जो इंदौर की धरती से होकर गुजरेगा यह केवल रोड नहीं होंगे मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रगति का रोड मैप होंगे।
नई टाउनशिप इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकास के कलस्टर अलग-अलग बनाकर हम औद्योगिकरण की नई शुरुआत मध्यप्रदेश की धरती पर करेंगे।
मेरे किसान भाइयों,पिछले 22 महीने में लगभग 1 लाख 48 हजार करोड़ रूपया किसानों के खाते में डाला गया है।
और पिछले साल की फसल बीमा योजना का पैसा हम फिर जल्दी किसानों के खातों में डालने वाले हैं।
ना केवल फसल बीमा योजना का पैसा बल्कि प्राकृतिक आपदा में अभी जो नुकसान हुआ है उसकी राहत की राशि भी बहुत जल्दी आपके खाते में आने वाली है।
मौसम की मार से अगर किसानों की फसलें प्रभावित होंगी तो उनको राहत देने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का पैसा लगातार किसानों के खातों में जा रहा है।
लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 41 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बन चुकी है।
आज मुझे बताते हुए खुशी है 2012-13 में जहां, बेटा बेटियों के जन्म का सेक्स रेश्यो 914 था वहां बढ़कर 1000 बेटों पर 956 बेटियां हो गई है।
मेरा अभियान जारी रहेगा, जब तक बेटे और बेटियां बराबर की संख्या में जन्म ना लें।
बेटियों के बिना दुनिया नहीं चल सकती, महिला सशक्तिकरण के लिए बेटियों के कल्याण के लिए अनेकों योजना बनाई गई है।
आज उसके विस्तार में जाने का समय नहीं है लेकिन, मैं देशवासियों से अपील करना चाहता हूं बेटे और बेटियों को बराबर प्यार करें! बेटी के बिना यह दुनिया नहीं चल सकती।
स्टार्टअप के क्षेत्र में इंदौर के नौजवानों ने अद्भुत रिकॉर्ड बनाया है।
हम जल्द ही स्टार्टअप की नई नीति लाने वाले हैं बेटा बेटियों
अगर तुम्हारे पास इनोवेटिव आइडिया हैं, तो उस आईडिया को इंप्लीमेंट करने के लिए हम ऐसी नीति बनाएंगे कि तुम्हें धन की कमी ना हो।
मैं चाहता हूं इंदौर देश के स्टार्ट अप की राजधानी बने
आज कुछ बच्चों से मैं बात भी कर रहा हूं ,जिन्होंने स्टार्टअप के क्षेत्र में बेहतर काम किया है।
माफिया चाहे किसी भी प्रकार का हो मध्यप्रदेश की धरती पर कुचल दिया जाएगा।
इसलिए पिछले दिनों पूरे मध्यप्रदेश में माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया है।
चाहे वह जमीन हथियाने वाली माफिया हो, गरीबों के प्लॉट हड़पने वाले माफिया हो, चाहे अलग तरह से समाज को विकृति की ओर ले जाने वाले हो।
मध्यप्रदेश की धरती पर हमने इनको कुचल कर समाप्त करने का फैसला किया है।