मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विधानसभा उपचुनाव में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुचें। उनके साथ मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित रहें।
सीएम शिवराज और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह आज खैरागढ़ विधानसभा उचुनाव के लिए साल्हेहारा और कोपेभांठा में चुनावी सभा में भाग लेने पहुचें। इस चुनाव में भाजपा की तरफ़ से कोमल जंघेल प्रत्याशी हैं।
देखिये लाइव :
छत्तीसगढ़ में सीएम शिवराज ने भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा, भाइयों बहनों भूपेश बघेल आएंगे साड़ी, शराब बाटेंगे पर आपको जाल में नहीं फंसना है। आपके साथ अन्याय हुआ है, इन्होंने आपके अनाज से लेकर मकान तक खाए हैं। आइए, हम सब शपथ लें कि कमल के फूल की बटन दबाकर आप भूपेश बघेल को सबक सिखाएंगें। मध्यप्रदेश में गुंडे बदमाश और दुराचारियों के मकान जमींदोज किए जा रहे हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में गुंडे बदमाश खुले घूम रहें हैं और यहां से भ्रष्टाचार के माध्यम से लूटा हुआ धन दिल्ली तक जा रहा है।
शिवराज बोले, कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है, इसलिए भूपेश बघेल घबराये घूम रहे हैं। अनेक घोषणाएं भूपेश ने की और एक भी पूरा नहीं हुई। अब फिर झूठा वादा कर रहे हैं, इनके झांसे में अब कोई नहीं आने वाला है। भूपेश बघेल तो गरीबों का राशन खा गये, ये गरीबों का मकान भी खा गये। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 12 लाख मकान स्वीकृत किये, लेकिन बघेल ने उन्हें वापस कर दिए।