मप्र की शिवराज मंत्रिपरिषद आज औपचारिक और अनौपचारिक रूप से कई मुझे पर मंथनरत है। सुबह कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने मुख्यमंत्री शिवराज संग कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान कैबिनेट ने वित्त विधेयक और चालू वर्ष के अनुपूरक बजट के अलावा भोपाल के विकास और मेटेनेस के लिये करीब पचास साल पहले गठित राजधानी परियोजना प्रशासन को बंद करने के प्रस्ताव समेत दर्जन भर विषयों पर चर्चा की गई।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सभी मंत्रियों के साथ सीएम हाउस पर लंच किया। वह लंच भाजपा की आगामी विधानसभा चुनाव में रणनीति तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल सरकार इस सत्र में राज्य का बजट पेश करने वाली है। ढाई लाख करोड़ के बजट में सरकार की भरसक कोशिश है कि भाजपा विधायकों और मंत्रियों को सुझावों व मांगों को शामिल करने उनके प्रावधान रखें जायें ताकि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के पहले 'भाजपा के क्षेत्रों' को मजबूत किया जा सके। इसके अलावा सदन में कांग्रेस के संभावित हमलों से निपटने की योजना भी भोज- चर्चा के एंजेंडे में शामिल है। सूत्रों का कहना है कि हाल में भाजपा संगठन और सत्ता के बीच समन्वय को लेकर शुरु किए गए प्रयासों को सिरे चढ़ाने के लिए भी यह कवायद की जा रही है। क्योंकि भाजपा संगठन को मंत्रियों की कार्यशैली और संवाद में कमी की शिकायतें हैं।

निर्देश: टांटस बंधाने जाएं मंत्री

कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल सदस्यों को बताया कि प्रदेश के २२५ विद्यार्थी आज सुबह तक यूक्रेन से मध्यप्रदेश वापस लौट चुके हैं दिल्ली में मप्र सरकार के अफसरों द्वारा भी छात्रों की वापसी के संबंध में आवश्यक समन्वय किया जा रहा है। नई दिल्ली और मुंबई लौटने वाले मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश भवन मध्याचल और अन्य स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की गई है। इनके भोजन और आवश्यकता हुड का प्रबंध भी किया जा रहा है। तो यात्रा टिकट मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री प्रभार के जिलों में ऐसे विद्यार्थियों के परिवारों से संपर्क करे जिनके बच्चे यूक्रेन में हैं। ऐसे परिवारों से संवाद होने से उनका हौसला बढ़ता है। प्रदेश के ऐसे परिवार जिनके बच्चे यूक्रेन में है, उनसे जनप्रतिनिधि और वरिष्ट अधिकारी भी भेट कर रहे हैं। शिवराज ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही अन्य केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी व वीके सिंह सीमावर्ती देशों में मौजूद है।

इजराइल देगा कृषि सिंचाई में मप्र को मदद

इसराइल के काउंसिल जनरल कोबी शोशानी ने आज सुबह मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की और वे मुख्यमंत्री निवास से बड़ी झील का दृश्य देख भी आनंदित हुए उन्होंने कृषि सहित सिचाई उद्योग, व्यापार वाणिज्य क्षेत्रों में इसराइल द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वर्तमान में मालनपुर और मंडीदीप में कुछ प्रतिष्ठान कार्यरत है। मुख्यमंत्री ने इजरायल द्वारा छिंदवाडा और मुरैना में संतरे एवं सब्जी उत्पादन के प्रकल्प से जुड़ने की पहल की प्रशंसा की।